सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून प्रशासन सख्तः 50 सेक्टर अधिकारियों ने संभाली निगरानी की कमान

100 वार्डों में चला सघन अभियान, दुकानों की जांच के साथ लोगों को किया जागरूक;
देहरादून। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक (ैन्च्) के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में नगर निगम के सभी 100 वार्डों की नियमित निगरानी के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभियान के तहत नगर निगम और प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की वार्ड-78 (टर्नर रोड) एवं वार्ड-79 (भारूवाला) में जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में 32 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री मिलने पर दो दुकानों का ₹1,000 का चालान काटा गया। वार्ड-04 (राजपुरा) में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल और सेनेटरी इंस्पेक्टर राखी रावत की टीम ने विशेष अभियान चलाया। यहां 22 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और ₹6,700 का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण या बिक्री न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का प्रयोग अपनाएं।
सजा ही नहीं, जागरूकता भी मकसद
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना या जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। प्रशासन ने दूनवासियों से अपील की है कि वे देहरादून को स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक-मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री

मंगल सितम्बर 1 , 2026
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ चम्पावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share