नकल माफिया हाकम सिंह के साथ मास्टरमाइंड पंकज गौड़ भी गिरफ्त में
Dehradun, 20 September: उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर चल रहे करोड़ों के धंधे का भंडाफोड़! एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह और उसके साथी पंकज गौड़ को दबोच लिया। पुलिस की मानें तो यह गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर 12 से 15 लाख तक वसूलता था।
परीक्षार्थियों से लाखों की ठगी का खेल

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह की चालबाज़ी बेहद शातिर थी, अगर अभ्यर्थी पास हो जाता तो सारा पैसा हड़प लिया जाता, और अगर फेल हुआ तो अगले एग्जाम में “एडजस्ट” करने का मीठा सपना दिखा कर दोबारा फंसाया जाता!
गुप्त सूचना पर शुरू हुई जांच के बाद पुलिस ने पटेल नगर इलाके में दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे मामले में परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता पर कोई आंच नहीं आई है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरोह केवल अभ्यर्थियों से ठगी करने की नीयत से सक्रिय था और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

