नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने एवं भूस्खलन से बाढ़ की स्थिति

देहरादून सहित उत्तराखंड के नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
देहरादून । नेपाल के सीमावर्ती जनपद रसुवा एवं नुवाकोट में 26 अगस्त 2026 की सुबह ग्लेशियर पिघलने तथा भूस्खलन (रॉक-आइस एवलांच) के कारण भोटेकोशी एवं त्रिशूली नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना है। इसके चलते नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजीवन एवं पर्यटन गतिविधियां प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने देहरादून सहित प्रदेश के नागरिकों की सहायता एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य स्तरीय हेल्पलाइनः
0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
मोबाइल- 8218877005
टोल फ्री- 1070
जनपद देहरादून हेल्पलाइन
0135-2726066, 0135-2626066
मोबाइल- 7534826066
टोल फ्री- 1077
जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आवश्यक जानकारी अथवा सहायता के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर 24×7 संपर्क करें और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश

गुरु अगस्त 27 , 2026
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सकारात्मक पहल की है। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share