चमोली में मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी

चमोली । जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीति घाटी और बेदनी कुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है और चारों ओर खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। वहीं, बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से पहाड़ों की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं।मौसम में आए इस बदलाव के बाद इस बार अधिक बर्फबारी होने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, आगामी दिनों में बर्फबारी की स्थिति मौसम के रुख पर निर्भर करेगी। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार
बर्फबारी और गिरते तापमान के बावजूद बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बीच भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु बर्फबारी के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले रहे हैं। अपर जिला अधिकारी के अनुसार मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। इसके मद्देनजर बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए थे।प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश और बर्फबारी की पूर्व चेतावनी सही साबित हुई है। बद्रीनाथ धाम में बढ़ती ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हरिद्वार में महिला ASI 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सतर्कता विभाग ने बिछाया जाल

शनि अक्टूबर 10 , 2026
लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, 1064 पर मिली शिकायत के बाद सतर्कता विभाग ने बिछाया जाल हरिद्वार | 10 अक्टूबर, 2026 उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने कार्रवाई करते हुए रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सोनिया को […]
हरिद्वार में महिला एएसआइ पर रिश्वत लेने का आरोप, सतर्कता विभाग की कार्रवाई का सांकेतिक चित्र

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share