भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंचेगी कांग्रेस

  • उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक सम्पन्न
  • देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जायेगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं प्रदेश की अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रस्तावित उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की विस्तृत रूपरेखा, यात्रा मार्ग, कार्यक्रमों के आयोजन तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किये गये वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई का अभियान है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनेगी तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी।
प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड न्याय यात्रा के माध्यम से देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं तथा जनसम्पर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यात्रा के सफल संचालन के लिए सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जोत सिह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, लालचन्द शर्मा, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, संजय कनौजिया, एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, सोनिया आनन्द, प्रशान्त खंडूरी, मनीष गौनियाल, रितेश जोशी, सुशांत बोहरा, मोहन सिंह खत्री आदि शामिल थे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

मंगल अक्टूबर 20 , 2026
हजारों लोगों ने निकाला जुलूस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज और पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ने उठाए सवाल सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के मामले को लेकर मंगलवार को सोमेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share