देहरादून उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 की औपचारिक शुरुआत

देहरादून उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 की औपचारिक शुरुआत

सेवा संकल्प फाउंडेशन ने राज्यपाल को सौंपा महोत्सव का निमंत्रण

Dehradun, 30 January: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से गुरुवार को राजभवन (लोक भवन) में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी फाउंडर गीता धामी ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान गीता धामी ने राज्यपाल को “देहरादून उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026” में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। यह महोत्सव सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में 05 से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और जनसहभागिता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस प्रकार के आयोजनों को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला बताते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया।

सेवा संकल्प फाउंडेशन

सेवा संकल्प फाउंडेशन एक सामाजिक सेवा संगठन है जिसकी संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी हैं। यह संस्था महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, जरूरतमंद वर्गों की सहायता तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाना तथा सामाजिक मूल्यों और लोक संस्कृति का संरक्षण करना है।

#TheIndiaVox

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चांदी के दामों में रिकॉर्ड गिरावट, MCX पर हड़कंप

Sat Jan 31 , 2026
एक ही झटके में फिसली चांदी, बाजार में हड़कंप MCX पर भारी गिरावट, तीन दिन में बदला पूरा रुख New Delhi/ Dehradun: कीमती धातुओं के बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी के दामों में एक ही दिन में आई तेज गिरावट ने निवेशकों और […]
MCX पर भारी गिरावट, तीन दिन में बदला पूरा रुख

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share