वसंतोत्सव 2026 के प्रचार वाहनों को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

वसंतोत्सव 2026 के प्रचार वाहनों को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

वसंतोत्सव 2026 के प्रचार वाहनों को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

Dehradun, 26 February: लोक भवन में 27 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 (पुष्प प्रदर्शनी) की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव का शुभारंभ 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा किया जाएगा।

पुष्प प्रदर्शनी 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक तथा 28 फरवरी और 01 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राज्यपाल ने फूलों से सुसज्जित विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को वसंतोत्सव की जानकारी देंगे। एक वाहन देहरादून से सेलाकुई तथा दूसरा देहरादून से डोईवाला क्षेत्र तक प्रचार करेगा।

राज्यपाल के निर्देशन में इस वर्ष आयोजन में नवाचार को भी शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आगंतुकों की गणना एआई आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए लोक भवन के मुख्य द्वार पर एआई-सक्षम कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आगंतुक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर डिजिटल आई-कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। यह पंजीकरण पूर्णतः ऐच्छिक रहेगा।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि वे पुष्प प्रदर्शनी, विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में सुस्ती, प्रभावितों ने जताई चिंता

Thu Feb 26 , 2026
इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में सुस्ती, प्रभावितों ने जताई चिंता Dehradun, 26 February: इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट परियोजना में कार्य की धीमी गति को लेकर प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। प्रभावितों ने निर्माण कंपनी के प्रबंधन से मुलाकात कर परियोजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी […]
इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में सुस्ती, प्रभावितों ने जताई चिंता

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share