अभिनंदन-2025: बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल ने बांधा समां

अभिनंदन-2025: बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल ने बांधा समां

अभिनंदन-2025 में संगीत और रंगारंग नृत्यों ने बांधा समां

Dehradun, 27 September: गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (GRD) राजपुर में शनिवार को नए छात्रों के स्वागत के लिए आयोजित ‘अभिनंदन-2025’ कार्यक्रम में छात्रों ने संगीत और नृत्य की रंगीन शाम का भरपूर आनंद लिया। कॉलेज प्रांगण में देर शाम तक तालियों और उत्साह का जादू बिखरा रहा।

जीआरडी के ‘अभिनंदन-2025’ में मची धूम
जीआरडी के ‘अभिनंदन-2025’ में मची धूम

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर जीआरडी कॉलेज के वाइस चेयरमेन इंद्रजीत सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉली ओबेरॉय, डायरेक्टर जनरल डॉ. पंकज चौधरी और प्रभजी ओबेरॉय मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी लोक नृत्य और पंजाबी-गढ़वाली फ्यूजन डांस जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया।

कार्यक्रम की शान बनीं बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल, जिन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से कॉलेज प्रांगण को संगीतमय जश्न में बदल दिया। उन्होंने ‘अल्लाह दुहाई’, ‘इश्क इश्क करना है करले’, ‘धूम मचाले धूम’, ‘क्रेजी किया रे’ समेत कई लोकप्रिय हिंदी और पंजाबी गानों पर छात्रों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर इशिका ने कई और हिट गाने पेश किए।

डीजे हैरी की ऊर्जावान धुनों ने भी छात्रों को देर तक झूमने पर मजबूर किया। पूरे आयोजन में मिस्टर फ्रेशर्स का खिताब अवनजीत और मिस फ्रेशर्स का ताज निशा को पहनाया गया।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्शन मोड में MDDA: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील

Sat Sep 27 , 2025
MDDA की दून में सख्त कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील Dehradun, 27 September: राजधानी देहरादून में शनिवार का दिन अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए डर और कार्रवाई का दिन बन गया। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की संयुक्त टीम ने तड़के से ही बुलडोज़र अभियान छेड़ते हुए शहर और […]
MDDA की दून में सख्त कार्रवाई: अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई व्यावसायिक निर्माण सील

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share