प्यार, फेरे और फिर फरार: हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गैंग ने रची ठगी की साज़िश

सपनों की दुल्हन निकली लुटेरी, चार दिन बाद घर से उड़ाए लाखों रुपये

सपनों की दुल्हन निकली लुटेरी, चार दिन बाद घर से उड़ाए लाखों रुपये

Haridwar, 04 October: जिस युवक ने सपनों की दुल्हन से सात फेरे लिए, उसी दुल्हन ने चार दिन बाद उसका घर उजाड़ दिया। प्यार, विश्वास और शादी की खुशियाँ पलभर में ठगी में बदल गईं। हरिद्वार के ज्वालापुर में लुटेरी दुल्हन गैंग ने एक युवक को इस कदर ठगा कि उसके अरमानों के साथ लाखों रुपये के गहने और नकदी भी गायब हो गए।

7 मई को हुई थी शादी

मामला सुभाषनगर निवासी विनोद ठाकुर का है। विनोट बीएचईएल रानीपुर में ठेके पर काम करता है। विनोद ने बताया कि कुछ वक़्त पहले उसकी पहचान संगीता और सुमन नामक दो महिलाओं से हुई थी। दोनों ने उन्हें पिंकी उर्फ पूनम और ज्योति उर्फ सोनी से मिलवाया।
ज्योति ने पिंकी को अपनी बहन बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। 7 मई 2025 को दोनों की शादी कराई गई, जिसके एवज में विनोद से सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपये नकद लिए गए।

12 मई को फरार

विनोद के मुताबिक, शादी के बाद पिंकी सिर्फ चार दिन उनके साथ रही और 12 मई को सारे गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि यह एक लुटेरी दुल्हन गैंग है, जो पहले भी कई युवकों को शादी के झांसे में फंसा चुका है। विरोध करने पर गैंग झूठे मुकदमों की धमकी देता था।

ज्वालापुर पुलिस के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर अब पिंकी, ज्योति, संगीता, सुमन और मन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इनमें ज्योति हिमाचल प्रदेश, संगीता देहरादून और सुमन हरियाणा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे UKSSSC परीक्षा में शामिल होने आया अभ्यर्थी गिरफ्तार

Sat Oct 4 , 2025
उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी, UKSSSC ने पकड़ी फर्जीवाड़े की पूरी कहानी Dehradun, 04 October: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर शामिल होने की कोशिश कर रहे एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उम्र सीमा से अधिक […]
फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे UKSSSC परीक्षा में शामिल होने आया अभ्यर्थी गिरफ्तार

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share