देहरादून में थानेदार की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, अब हुआ सस्पेंड

नशे में टक्कर मारते राजपुर थानेदार का वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड – मुकदमा दर्ज

नशे में टक्कर मारते राजपुर थानेदार का वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड – मुकदमा दर्ज

Dehradun, 02 October: राजपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना ने पूरे देहरादून पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। थाना अध्यक्ष राजपुर का नशे में गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। हैरत की बात यह कि वीडियो में पुलिस अफसर खुद कानून तोड़ते नजर आए।

दरोगा का वायरल वीडियो: देखें

नशे में टक्कर मारते राजपुर थानेदार का वीडियो वायरल
नशे में राजपुर थानेदार शैंकी कुमार का वीडियो वायरल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून अजय सिंह ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष राजपुर शैंकी कुमार को निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

थानेदार का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा
थानेदार का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा

मामले में प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी को संपूर्ण प्रकरण की गहन एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान आरोपी SO का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, साथ ही सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को साक्ष्य के रूप में संकलित किया जाएगा। इस बीच, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में थाना अध्यक्ष कालसी पद पर कार्यरत थे, को अब थाना अध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और कोई भी व्यक्ति, चाहे वह पुलिस विभाग का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

FRI ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर लिया स्वच्छता का संकल्प

गुरु अक्टूबर 2 , 2025
FRI में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 156वीं जयंती Dehradun, 02 October: वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के दीक्षान्तगृह में कार्यकारी निदेशक ऋचा मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने गांधी जी के […]
वन अनुसंधान संस्थान में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की 156वीं जयंती

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share