बंजारावाला में लोजपा (रामविलास) का होली मिलन, एकता का संदेश
Dehradun, 28 February: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड इकाई द्वारा बंजारावाला स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने किया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
पार्टी नेतृत्व ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद, प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार गुप्ता, मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, संजीवनराम और सुनील पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

