सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, राजभवन में दिलाई गई शपथ

Mumbai, 31 January: महाराष्ट्र की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं

इससे पहले दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन में हुई एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल के नेता चुने जाने से संबंधित औपचारिक पत्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विलय पर फैसला सुनेत्रा पवार के हाथ: भुजबल

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने संकेत दिया कि एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ संभावित विलय को लेकर अंतिम निर्णय सुनेत्रा पवार ही लेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का प्राथमिक कार्य नया नेतृत्व चुनना था, आगे की रणनीति नेतृत्व तय करेगा।

पार्टी नेतृत्व ने साधी चुप्पी

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि विधायक दल का नेता चुने जाने से जुड़ा पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। वहीं, एनसीपी विधायक संग्राम जगताप ने भी कहा कि विलय से जुड़े फैसले पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिए जाएंगे।

राज्य विधानसभा परिसर से रवाना होते समय सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह दिवंगत अजित पवार की राजनीतिक विरासत और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Petrodollar: अमेरिका की भूमिका और नए वैश्विक संघर्ष का उदय

रवि फरवरी 1 , 2026
डॉलर, तेल और शक्ति: कैसे Petrodollar ने वैश्विक राजनीति की दिशा बदली तेल व्यापार से वैश्विक नियंत्रण तक: पेट्रोडॉलर की राजनीतिक अर्थव्यवस्था New Delhi, 30 January: आज की अंतरराष्ट्रीय राजनीति को केवल सैन्य संघर्षों, कूटनीतिक तनावों या वैचारिक मतभेदों से समझना अब अधूरा दृष्टिकोण बन चुका है। वैश्विक व्यवस्था के […]
Petrodollar: अमेरिका की भूमिका और नए वैश्विक संघर्ष का उदय

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share