शिष्टाचार भेंट के दौरान उत्तराखंड के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन।
New Delhi/Dehradun, June 27, 2026
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में संचालित विकास परियोजनाओं तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं से भी राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बल दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तरुण चुघ को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक के दौरान गणेश जोशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (SIR) के कार्यों की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा की।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

