एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, देहरादून से प्रदेश में हुई शुरुआत

राज्यपाल Gurmit Singh ने सर्विकल कैंसर रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की प्रदेश में औपचारिक शुरुआत की।

सर्विकल कैंसर रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री ने सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ, देहरादून से राज्यपाल ने की प्रदेश में शुरुआत

Ajmer/ Dehradun, 28 February: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर, राजस्थान से सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह अभियान महिला स्वास्थ्य और किशोरियों के कल्याण के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी क्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देहरादून स्थित गांधी शताब्दी चिकित्सालय में टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रदेश-व्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल राष्ट्र की बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही समाज और राष्ट्र की सशक्त रीढ़ है तथा एचपीवी टीकाकरण सर्विकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

155 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेश भर में 155 एचपीवी टीकाकरण केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 14 वर्ष आयु की पात्र किशोरियों को वैज्ञानिक मानकों के अनुसार टीका लगाया जाएगा, जिससे संक्रमण से पूर्व अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस अभियान में क्वाड्रिवेलेंट एचपीवी वैक्सीन (गार्डासिल) का उपयोग किया जा रहा है, जो एचपीवी वायरस के चार प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करती है। निजी क्षेत्र में लगभग 4,000 रुपये प्रति डोज की कीमत वाली यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्य में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए डॉक्टरों, नर्सों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे, मिशन निदेशक मनुज गोयल सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

रंग और सौहार्द के साथ लोजपा (रामविलास) का होली मिलन समारोह संपन्न

Sat Feb 28 , 2026
बंजारावाला में लोजपा (रामविलास) का होली मिलन, एकता का संदेश Dehradun, 28 February: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड इकाई द्वारा बंजारावाला स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने किया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक […]
लोजपा (रामविलास) का होली मिलन समारोह

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share