नवरात्रि में मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग, डीएम देहरादून को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने नव संवत और नवरात्रि के दौरान धार्मिक भावनाओं के सम्मान की कही बात
Dehradun, 16 March: देहरादून: नव संवत और नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने प्रदेश भर में मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम अपूर्वा के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा (अधिवक्ता) ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे नव संवत और नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालु घर-घर पूजा-अर्चना करते हैं और मांस-मदिरा से परहेज रखते हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं के सम्मान के लिए इन दिनों में मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि दुकानों की बंदी से धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और प्रदेश में शांति व सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। महासभा ने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनमोहन शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), उमाशंकर शर्मा (प्रदेश महामंत्री), सुरेंद्र दत्त शर्मा (संरक्षक), दीप्ति भट्ट (जिला युवा अध्यक्ष), विजय मंमगई (जिला महासचिव), पीयूष गॉड (महानगर अध्यक्ष) और प्रभात दनदयाल (प्रचार सचिव) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

