समाज में बदलाव ला रहीं महिलाओं को मिला “Change Maker Women 2026 Award”

समाज में बदलाव ला रहीं महिलाओं को मिला “Change Maker Women 2026 Award”

समाज में बदलाव ला रहीं महिलाओं को मिला “Change Maker Women 2026 Award”

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मेमेंटो व शॉल देकर किया गया सम्मानित

Dehradun, 16 March: महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति (रजि.), दिल्ली द्वारा “चेंज मेकर वुमन 2026 अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. आशा लाल ने किया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही महिलाओं को मेमेन्टो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में इंद्राणी पांधी (ओनर, हिमांचल ग्रुप ऑफ न्यूज़पेपर्स एवं अभिनेत्री), रीना जग्गी (प्रिंसिपल, ग्रीन फील्ड स्कूल एवं स्पेशल एजुकेटर), प्रिया गुलाटी (फाउंडर ट्रस्टी, तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट), हेरिश्शा वर्मा (मेडिसिनल मशरूम प्रोडक्शन), अंजू बारी (समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट), दिव्या बंसल (ए स्टेप फाउंडेशन), आर्ची बिष्ट (MAD), सुचित्रा अग्रवाल (मैनेजिंग ट्रस्टी, समग्र ट्रस्ट), सुलोचना इष्टवाल (अध्यक्ष, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी) तथा मेहर (साइलेंट बिस्ट्रो – बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग फॉर डेफ चिल्ड्रन की एक इकाई) शामिल रहीं।

कार्यक्रम में बताया गया कि ये सभी महिलाएं महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने, ऑटिस्टिक एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों के सहयोग, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता, सामाजिक सेवा, मीडिया, युवा नेतृत्व और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस दौरान डॉ. आशा लाल ने कहा कि “Change Maker Women 2026 Award” का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है जो निस्वार्थ भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बोरीबेल में लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन, स्वामी रामदेव और रोंजन सोढ़ी रहे मौजूद

Mon Mar 16 , 2026
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहल को युवाओं के समग्र विकास के लिए बताया महत्वपूर्ण Haridwar/Pune, 16 March: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल में लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र डॉ. […]
बोरीबेल में लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन, स्वामी रामदेव और रोंजन सोढ़ी रहे मौजूद

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share