देवभूमि को नई ऊर्जा: पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष

देवभूमि को नई ऊर्जा: पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष

पैरा पावरलिफ्टिंग के विकास को मिलेगी नई दिशा, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

Dehradun, 26 February: देवभूमि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का क्षण है कि रविंद्र सिंह राठौर को पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से जेपी सिंह (अध्यक्ष, भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग), भारतीय पैरालंपिक समिति के उपाध्यक्ष एसपी सांगवान, सीओईआर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जेसी जैन, गौरव बेदी (निदेशक, पैरा पावरलिफ्टिंग) तथा श्रियांश जैन (अध्यक्ष, पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड) द्वारा प्रदान किया गया।

पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड, भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग संघ से संबद्ध है, जो कि भारतीय पैरालंपिक समिति की इकाई है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य उत्तराखंड के पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, प्रशिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा युवाओं को खेलों से जोड़कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड पैरा पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल होंगी और प्रदेश के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share