खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2025 में चमकेगा साहिया का सागर

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2025 में चमकेगा साहिया का सागर

70 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती में श्री देव सुमन विवि का प्रतिनिधित्व

Sahiya, 27 November: सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पी.जी. कॉलेज, साहिया के प्रतिभाशाली पहलवान सागर का प्रतिष्ठित खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में चयन हुआ है। सागर राजस्थान में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 70 किग्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती वर्ग में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से उतरेंगे।

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में से एक है। इस वर्ष राजस्थान के 7 शहरों में फैले आयोजनों में कुल 23 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें 5000 से अधिक खिलाड़ी देशभर से भाग ले रहे हैं।

सागर के साथ विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. रवि कुमार टीम मैनेजर के रूप में तैनात हैं। वे प्रशिक्षण, रणनीति और तकनीकी मार्गदर्शन में सागर को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सागर के चयन से महाविद्यालय, खेल विभाग और पूरे जौनसार–बावर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कॉलेज के संस्थाध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सागर ने कठिन परिश्रम और लगन से यह अवसर हासिल किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सागर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर क्षेत्र और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

नंदा देवी बड़ी जात (ठुली जात) 2026 की तिथि घोषित

शनि जनवरी 24 , 2026
05 सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से कैलाश के लिए निकलेगी नंदा देवी माँ की डोली, 20 सितंबर को होमकुंड पहुंचेगी यात्रा नंदा नगर (चमोली), 23 जनवरी 2026। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सिद्धपीठ माँ नंदा धाम कुरुड़ में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक घटना घटी। पौराणिक परंपराओं के अनुसार माँ […]
नंदा देवी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share