मुख्यमंत्री धामी से मिला सचिवालय संघ प्रतिनिधिमंडल

सचिवालय संघ ने डीए और बोनस आदि मांगों को लेकर की सीएम से मुलाकात

सचिवालय संघ ने डीए और बोनस आदि मांगों को लेकर की सीएम से मुलाकात

Dehradun, 14 October: उत्तराखंड सचिवालय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुनील लखेड़ा के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की।

संघ ने मुख्यमंत्री से 3% महंगाई भत्ता (DA) और बोनस तत्काल जारी करने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सकारात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। बैठक के दौरान संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में किए गए 10000 ग्रेड पे वाले दो अपर सचिव ग्रेड के पद सृजन, गैरसैंण में अनुभागों के गठन तथा गोल्डन कार्ड से जुड़ी दिक्कतों के समाधान की घोषणाओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी उठाई।

मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी सभी मांगों का जल्द निराकरण किया जाएगा।

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत व कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला टम्टा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में 15 अक्टूबर को “प्रिज़मॉरा 2025” का आगाज़

Tue Oct 14 , 2025
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में 15 अक्टूबर को होगा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “प्रिज़मॉरा 2025” Dehradun, 14 October: शहर में इस बार अक्टूबर का महीना रंगों, संगीत और उमंग से भरने वाला है। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “प्रिज़मॉरा 2025” के साथ छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा का […]
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में 15 अक्टूबर को “प्रिज़मॉरा 2025” का आगाज़

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share