स्मार्ट देहरादून की सड़कों पर दौड़ेगी हाई-टेक सफाई मशीन

सीएम धामी ने स्मार्ट देहरादून में वैक्यूम बेस्ड सफाई मशीन को दिखाया हरा सिग्नल

स्मार्ट देहरादून में सीएम धामी ने हाई-टेक रोड स्वीपिंग मशीन का किया शुभारंभ

Dehradun, 27 September: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर में नगर निगम देहरादून की ओर से संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ करते हुए फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा बेड़े में शामिल नई और उन्नत मशीनें सड़कों की नियमित सफाई को अधिक प्रभावी और तेज बनाएंगी। इससे धूल व प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

धामी ने नगर निगम और संबंधित विभागों से आह्वान किया कि देहरादून शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए इन गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डालनवाला में दिनदहाड़े हत्याकांड, महज़ 6 घंटे में पुलिस ने उठाया पर्दा

Sat Sep 27 , 2025
दिनदहाड़े हत्याकांड में रंजिश बनी मौत का सबब, दो भाइयों ने बीच सड़क शुभम को उतारा मौत के घाट Dehradun, 27 September: राजधानी देहरादून के शांत माने जाने वाले डालनवाला इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो सगे भाइयों ने धारदार हथियार से एक युवक की […]
डालनवाला में दिनदहाड़े हत्याकांड, दो सगे भाइयों ने युवक की हत्या

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share