सोमवार को दून के इन 20 स्कूलों में रहेगा अवकाश, ये है वजह

राष्ट्रपति के दौरे पर देहरादून के 20 स्कूलों में 3 नवंबर को अवकाश

राष्ट्रपति के दौरे पर सोमवार को देहरादून के 20 स्कूलों में रहेगा अवकाश

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन का निर्णय

Dehradun, 02 November: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 2 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शहर के 20 स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया, ताकि वीवीआईपी मार्ग पर स्थित विद्यालयों के छात्रों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिन विद्यालयों में 3 नवंबर (सोमवार) को अवकाश रहेगा, उनमें —
ग्रेस एकेडमी, केवी हाथीबड़कला, स्कॉलर होम, डीपीएस राजपुर रोड, ब्रुकलिन स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, हिलग्रेस स्कूल, मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल, शेरवुड, समरवैली, हैरिटेज, कान्वेंट, सेंट जोसेफ, विवेकानंद, मानव भारती, एसजीआरआर, जसवंत मॉडल, फ्लाईफुट पब्लिक और डीएवी डिफेंस कॉलोनी स्कूल शामिल हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन 20 स्कूलों को छोड़कर शहर के सभी अन्य शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से संचालित रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और वीवीआईपी मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

Sun Nov 2 , 2025
नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल एक व्यक्ति लापता, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी Nainital, 02 November: जनपद नैनीताल के ज्यो‍लिकोट आमपड़ाव के पास देर रात एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में […]
नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share