नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

नैनीतेाल के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

एक व्यक्ति लापता, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

Nainital, 02 November: जनपद नैनीताल के ज्यो‍लिकोट आमपड़ाव के पास देर रात एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ टीम कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे।

टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा
टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा

एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी अस्पताल भेजा। वहीं, दो मृतकों के शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
रातभर चले बचाव कार्य के दौरान एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी पर सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगातार जुटी रही।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हादसे के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में झूमी देवभूमि की संस्कृति

रवि नवम्बर 2 , 2025
ढोल–दमाऊं की थाप और हारुल–झूमेंलो की लय में बंधा इगास पर्व उत्सव, मुख्यमंत्री ने भैलो खेलकर दी शुभकामनाएं Dehradun, 02 November: मुख्यमंत्री आवास शनिवार को लोकसंस्कृति, संगीत और सामूहिक उल्लास के रंगों से सराबोर हो गया। अवसर था देवभूमि के पारंपरिक पर्व ‘इगास’ का, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया […]
इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में झूमी देवभूमि की संस्कृति

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share