उत्तराखंड मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40+, 50+ फुटबॉल व एथलेटिक्स टीम घोषित
डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत बोले— उम्र सिर्फ संख्या, 40 के बाद भी खिलाड़ी दिखा रहे दम
Dehradun, 17 March: देहरादून: खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड ने मास्टर्स नेशनल गेम्स के लिए 40 प्लस, 50 प्लस फुटबॉल टीम और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। महासचिव और टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, और यदि व्यक्ति ठान ले तो किसी भी उम्र में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी, जिन्होंने अपने युवा दिनों में शानदार प्रदर्शन किया, अब 40 वर्ष की उम्र के बाद फिर से खेल के मैदान में वापसी कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से राज्य में वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
डॉ. रावत ने बताया कि वर्ष 2022 से लगातार चार वर्षों तक उत्तराखंड की टीम ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में फुटबॉल और एथलेटिक्स में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है।
इस वर्ष खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड में एक माह तक चले कैंप में 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 75 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
फुटबॉल 40 प्लस और 50 प्लस श्रेणी में 50 खिलाड़ियों तथा एथलेटिक्स में 25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
40 प्लस टीम में कप्तान राजीव सिंह और उपकप्तान अमर कोहली के अलावा चेतन थपलियाल, लक्ष्मण थापा, संजय ममगाई, कोमल सिंह असवाल, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना और सुनील कुमार भट्ट सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
वहीं 50 प्लस टीम में कप्तान खड़क बहादुर थापा और उपकप्तान गोपाल सिंह रावत के साथ संदीप थपलियाल, त्रिलोक नाथ गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नंद लाल ठाकुर, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाईं, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश नेगी और राकेश मोहन बलोधी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान देहरादून फुटबॉल एकेडमी के सहयोग की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी तेजेंद्र सिंह रावत, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और समाजसेविका सोनिया आनंद रावत द्वारा टीम की टी-शर्ट लॉन्च की गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक विनेश राणा, अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विमल सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

