गोरखा महोत्सव के बाद वीर गोरखा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Dehradun, 05 November: गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला–2025 की सफलता के बाद वीर गोरखा कल्याण समिति ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। समिति के अध्यक्ष कमल थापा के नेतृत्व में पूरी टीम ने महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वीर गोरखा कल्याण समिति ने स्वच्छता अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लक्की ड्रॉ के विजेता बने आकर्षण का केंद्र
मेले के समापन अवसर पर हुए लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार 55 इंच एलईडी टीवी गजियवाला पंडितवाड़ी के टीका राम शाही को मिला। द्वितीय पुरस्कार साइकिल नई बस्ती क्लेमेनटाउन के नन्द बहादुर थापा को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार म्यूजिक सिस्टम स्थानीय बंजारावाला निवासी गरिमा ठकुरी को मिला।
तीनों विजेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए समिति का धन्यवाद किया और कहा कि यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और एकता का भी संदेश देता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि —
“पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के हर नागरिक को निस्वार्थ भाव से योगदान देना चाहिए। स्वच्छ और स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत की पहचान है।”
उन्होंने आगे कहा कि समिति आगे भी स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में अपना योगदान देती रहेगी।
वीर गोरखा कल्याण समिति के इस प्रयास ने एक बार फिर साबित किया कि पर्व केवल आनंद का अवसर नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी समय है।
अभियान में उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, सचिव देवेन शाही, सह सचिव आशु थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सांस्कृतिक सह सचिव कर्मिता थापा, वरिष्ठ सदस्य यामू राना, सोना कैसी, मधुसूदन शर्मा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छ भारत मिशन में अपना योगदान दिया और जनजागरूकता की दिशा में कदम बढ़ाया।

