अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बेटियों के भविष्य संवारने को शुरू की अनोखी स्कॉलरशिप
Dehradun, 20 September: “पढ़ेगी बेटी, तभी तो बढ़ेगी बेटी” के विज़न को साकार करते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बेटियों की शिक्षा को पंख देने के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। यह योजना उन होनहार छात्राओं के लिए उम्मीद का दरवाज़ा खोलेगी, जो आर्थिक मुश्किलों के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाती हैं।
हर साल ₹30,000 की मदद
फाउंडेशन के मुताबिक, चयनित छात्राओं को प्रत्येक वर्ष 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि ट्यूशन फीस से लेकर अन्य शैक्षणिक ज़रूरतों को पूरा करने तक, पढ़ाई में रुकावट बनने वाली आर्थिक चुनौतियों को दूर करेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
छात्राएं सरकारी स्कूल से कक्षा 10 और 12 पास कर चुकी हों।
-
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक डिग्री या 2–5 साल की अवधि वाले डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश हो।
आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है।
-
अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025
-
आवेदन पोर्टल: azimpremjifoundation.org (10 सितंबर से खुला)
बेटियों के लिए सशक्तिकरण की राह
फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार है। यह स्कॉलरशिप सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सफल बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

