अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने खाला गांव में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार एवं सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी स्थानों की नियमित मॉनिटरिंग करने, हर समय अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

मंगल जुलाई 21 , 2026
रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच ने उत्तराखंड व सीबीएसई बोर्ड के 93 टॉपर्स का किया सम्मान रुद्रपुर। उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share