Eid ul Zuha 2026: देहरादून में हाई अलर्ट पर दून पुलिस, शहर को 5 जोन और 35 सब-सेक्टर में बांटा

पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान conceptual image

Eid ul Zuha को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार, सोशल मीडिया पर भी रहेगी 24 घंटे निगरानी

Dehradun, 27 May 2026: Eid ul Zuha (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरे नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

Also Read: Eid ul Zuha Traffic Plan: देहरादून में सुबह 6 से 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन

पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार सुरक्षा प्लान के तहत प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं सेक्टर स्तर पर प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को तैनात किया गया है, जबकि सब-सेक्टरों की कमान उप निरीक्षकों (एसआई) को दी गई है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read : Youth Unemployment in India: युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के गणमान्य लोगों और समुदाय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी आयोजित की हैं। बैठकों में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से केवल निर्धारित स्थलों पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण भी किया है। प्रशासन ने साफ किया है कि केवल निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दून पुलिस ने त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अवांछनीय तत्वों पर भी सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर पूर्व में गोकशी या अवैध पशु कटान के मामलों में शामिल रहे लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read : KVIC Turnover 2025 में रिकॉर्ड उछाल, 12 साल में बिक्री 501% बढ़ी

सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल स्तर पर भी मजबूत किया गया है। पुलिस की मीडिया सेल और आईटी टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग कर रही है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह भ्रामक खबरें, सांप्रदायिक पोस्ट या अफवाहें फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Eid ul Zuha Traffic Plan: देहरादून में सुबह 6 से 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

बुध मई 27 , 2026
Eid ul Zuha के मौके पर घंटाघर-बिंदाल मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, दून पुलिस ने जारी किया प्लान Dehradun, 27 May 2026: देहरादून में Eid ul Zuha (ईद-उल-जुहा) पर्व को देखते हुए दून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 28 मई 2026 […]
Eid al Adha Traffic Plan: देहरादून में सुबह 6 से 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share