उत्तराखंड के चर्चिल राणा का इंडियन सुपर लीग ISL 2026 में चयन, कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने जताई खुशी
Dehradun, 27 February: देवभूमि उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। राज्य के नेशनल रेफरी चर्चिल राणा का चयन प्रतिष्ठित इंडियन सुपर लीग 2026 के लिए असिस्टेंट रेफरी के रूप में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। चर्चिल राणा उत्तराखंड के पहले रेफरी बन गए हैं जिन्हें इंडियन सुपर लीग के लिए चुना गया है।
2019 से शुरू हुआ सफर
चर्चिल राणा वर्ष 2019 में नेशनल रेफरी बने थे। उसी वर्ष उनके गुरु डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें “उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया था। डॉ रावत ने समय-समय पर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन और विशेष प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डॉ रावत ने फोन पर चर्चिल राणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे आगे बढ़कर फीफा रेफरी बनने का लक्ष्य हासिल करें।
गुरु-शिष्य की मिसाल
डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, जो इंटरनेशनल खिलाड़ी, क्लास वन रेफरी और इंटरनेशनल कोच रह चुके हैं, ने पिछले 27 वर्षों में उत्तराखंड को 65 रेफरी दिए हैं। उनके प्रशिक्षित शिष्यों में भास्कर तमंग और राकेश जोशी भी शामिल हैं, जो नेशनल रेफरी बन चुके हैं और हाल ही में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं।
डॉ रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इतिहास लिखा नहीं जाता, बनाया जाता है — और आज उनके शिष्य ने यही कर दिखाया है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.
