इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में झूमी देवभूमि की संस्कृति

इगास पर्व पर मुख्यमंत्री आवास में झूमी देवभूमि की संस्कृति

ढोल–दमाऊं की थाप और हारुल–झूमेंलो की लय में बंधा इगास पर्व उत्सव, मुख्यमंत्री ने भैलो खेलकर दी शुभकामनाएं

Dehradun, 02 November: मुख्यमंत्री आवास शनिवार को लोकसंस्कृति, संगीत और सामूहिक उल्लास के रंगों से सराबोर हो गया। अवसर था देवभूमि के पारंपरिक पर्व ‘इगास’ का, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढोल–दमाऊं की थाप और हारुल–झूमेंलो की मधुर धुनों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और अतिथिगण भी थिरकते नजर आए। लोक कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर पारंपरिक आनंद और सांस्कृतिक गौरव से भर उठा।

मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक विधि से ‘भैलो’ खेलते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि इगास केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी लोकआस्था, परंपरा और सामूहिकता का प्रतीक है। पहाड़ के ये लोकपर्व हमारी पहचान हैं, इन्हीं से हमारी संस्कृति जीवित रहती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों और पारंपरिक कला के संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है, ताकि ‘कल्चर बेस्ड रोजगार’ को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और अतिथियों ने लोक कलाकारों के साथ हारुल, झूमेंलो और चांचरी की ताल पर उत्सव का आनंद लिया। मंच पर लोक धुनों और लोकनृत्य की समरसता ने ऐसा दृश्य रचा, मानो पूरा आकाश देवभूमि की लोक-लय में झूम उठा हो।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा, “हमारी संस्कृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।” उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपील की कि वे अपने गाँव, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहें तथा लोकपर्वों को परिवार सहित मनाएँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” संकल्प का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दशक राज्य के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सर्वांगीण विकास का प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 का रंगारंग समापन, झलकी गोरखा संस्कृति की अनोखी छटा

Sun Nov 2 , 2025
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और पारंपरिक नृत्यों से सराबोर गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 संपन्न Dehradun, 02 November: तीन दिवसीय गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 एवं राजकीय मेला का रविवार देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन की संध्या में सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने […]
गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव 2025 का रंगारंग समापन, झलकी गोरखा संस्कृति की अनोखी छटा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share