जनता की परेशानी पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश

Chamoli, 11 aug 2026: चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत उत्तरों के पास सेमी-मासों मोटर मार्ग पर पहाड़ी टूटने से क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते एवं सुरक्षा दीवार का जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।कुछ दिन पूर्व पहाड़ी टूटने के कारण सड़क का पुश्ता/सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई थी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने मौके पर लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बुधवार से आवश्यक कार्य शुरू कर दिया जाएगा तथा जल्द ही छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई के लिए लक्ष्मण खत्री ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “मैं क्षेत्रीय जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुःख और हर परिस्थिति में मैं आपके साथ खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है।”

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड में कृषि सखियों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण, जैविक-प्राकृतिक खेती की जानकारी

मंगल अगस्त 11 , 2026
पोषण वाटिका, जैविक आगत निर्माण और प्राकृतिक खेती के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर Dehradun | August 11, 2026 उत्तराखंड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के किसान भवन में कृषि सखियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share