उत्तराखंड में पहली बार होगा महिलाओं का सामूहिक मैंगो पिकल मिक्सिंग रिकॉर्ड अटेम्प्ट

26 जुलाई को तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोलफिट वेलनेस के तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन
देहरादून। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोलफिट वेलनेस द्वारा शुक्रवार को प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में आगामी 26 जुलाई को होने वाले भव्य मैंगो फेस्ट की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर सोलफिट वेलनेस की ओनर रूपा सोनी, अमित मनोचा, रचना पांधी एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल प्रेजिडेंट एडवोकेट अंजना साहनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
वक्ताओं ने बताया कि 26 जुलाई को उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ रिकॉर्ड अटेम्प्ट किया जाएगा। इस दौरान लगभग 200 महिलाएं एक साथ पारंपरिक भारतीय शैली में आम के अचार (मैंगो पिकल) की मिक्सिंग करेंगी।
उन्होंने कहा कि क्रिसमस से पहले दुनिया भर में केक मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित की जाती है, जो पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक मानी जाती है। इसी विचार को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए यह पहल की गई है कि क्यों न हमारी पारंपरिक विरासत और भारतीय खानपान को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मैंगो पिकल मिक्सिंग का आयोजन किया जाए। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और महिलाओं की सहभागिता का उत्सव होगा।
वक्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं, घरेलू पाक-कला और महिलाओं की सामूहिक शक्ति को एक मंच पर लाना भी है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान मैंगो थाली कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 30 महिलाएं अपने घरों से आम (मैंगो) पर आधारित विशेष व्यंजन तैयार कर लाएंगी और आकर्षक मैंगो थाली प्रस्तुत करेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की पाक-कला, रचनात्मकता और पारंपरिक भारतीय स्वाद को प्रोत्साहित करना है।
आयोजकों ने प्रदेश की महिलाओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामूहिक सहभागिता का एक यादगार उदाहरण बनेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

भारत के डीलक्स व्हिस्की सेगमेंट में आफ्टर डार्क ब्लू की सेल में उत्तर प्रदेश लगातार निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

शुक्र जुलाई 24 , 2026
लखनऊ : भारत की अग्रणी होमग्रोन एल्कोबेव कंपनियों में से एक, रेडिको खैतान लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश में आफ्टर डार्क ब्लू ग्रेन व्हिस्की की सेल में हो रही जबरदस्त तेजी के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश इस ब्रांड के लिए सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share