देवभूमि को नफरत की प्रयोगशाला बना रही सरकार: CPI(M)

Media se baat karte CPI(M) ke padadhikari aur karyakarta, Uttarakhand ki law and order sthiti par apna paksh rakhte hue

CPI(M) ने उठाए महिलाओं की हत्या और अल्पसंख्यकों पर हमलों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल

Dehradun, 05 February: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य सरकार देवभूमि की पहचान को शांति और सद्भाव से हटाकर नफरत, हिंसा और अपराध की प्रयोगशाला में बदल रही है। माकपा के अनुसार अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जबकि सरकार की चुप्पी से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।

पार्टी ने हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। 31 जनवरी की रात ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एम्स ऋषिकेश में कार्यरत 32 वर्षीय महिला की उनके घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी तरह 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में भरे बाजार में 23 वर्षीय युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। माकपा ने बताया कि यह केवल पांच दिनों में देहरादून जिले की तीसरी ऐसी वारदात थी, जिससे महिलाओं में दहशत का माहौल है।

Devbhoomi no longer land of peace, but hate: CPI(M)
CPI(M) की प्रमुख मांगें

CPI(M) ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का भी आरोप लगाया। पार्टी के अनुसार विकासनगर में दो निर्दोष कश्मीरी मुस्लिम बच्चों पर हमला किया गया, जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कोटद्वार में बजरंग दल द्वारा एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यापारी को उनकी 30 साल पुरानी दुकान का नाम बदलने का दबाव डाला गया। पार्टी का आरोप है कि जब हिंदू युवक दीपक कुमार ने इस अन्याय का विरोध किया तो बजरंग दल ने उनके घर पर हमला कर दिया, लेकिन हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय दीपक कुमार के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।

माकपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके द्वारा लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं, जिससे समाज में नफरत फैल रही है। पार्टी का आरोप है कि ऐसे बयानों के कारण ही राज्य में सामाजिक तनाव और हिंसा बढ़ रही है।

CPI(M) की प्रमुख मांगें:

  • बजरंग दल सहित सभी हमलावर संगठनों और हालिया हत्याओं के आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

  • मुख्यमंत्री के भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाई जाए तथा उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

  • राज्य में अल्पसंख्यकों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

  • अन्याय का विरोध करने वाले दीपक कुमार जैसे साहसी नागरिकों को संरक्षण दिया जाए, न कि उन्हें दंडित किया जाए।

  • उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और महिलाओं की असुरक्षा की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

Jim Corbett National Park में सफारी के दौरान मोबाइल पूरी तरह बैन

Fri Feb 6 , 2026
Jim Corbett National Park: एंट्री गेट पर जमा होंगे फोन, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई Nainital, 06 February: वन्यजीव संरक्षण को और सख्त करते हुए Jim Corbett National Park प्रशासन ने सफारी नियमावली में बड़ा बदलाव किया है। 5 फरवरी से पार्क के भीतर सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले […]
Jim Corbett National Park में जंगल के बीच टाइगर, सफारी मोबाइल बैन खबर से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share