सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश

देहरादून। सचिवालय में विद्यालय शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय शिक्षा मंत्री जी के साथ मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव न्याय, सचिव कार्मिक एवं सचिव वित्त सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं छात्र हितैषी बनाने तथा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री द्वारा प्राथमिक शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही जल्द पूरी की जाए। शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है। विभागीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही गई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक : जोशी

Sat Jun 20 , 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड पर नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share