गणेश गोदियाल फिर बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में बड़ा फेरबदल

गणेश गोदियाल फिर बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में बड़ा फेरबदल

गणेश गोदियाल फिर संभालेंगे कांग्रेस की कमानए प्रीतम सिंह को प्रचार समिति और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

हरीश रावत इस बार किसी कमेटी में शामिल नहीं

Dehradun, 12 November: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई इस नियुक्ति को पार्टी की रणनीतिक पुनर्संरचना के रूप में देखा जा रहा है।

नई टीम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान दिया गया है।

इस फेरबदल की औपचारिक घोषणा एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी पत्र के माध्यम से की।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
गणेश गोदियाल फिर बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में बड़ा फेरबदल
गणेश गोदियाल फिर बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, संगठन में बड़ा फेरबदल

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव पार्टी के अंदर नई ऊर्जा और संतुलन स्थापित करने की कोशिश है। करन माहरा, जिन्होंने अप्रैल 2022 में अध्यक्ष पद संभाला था, उनके कार्यकाल में पार्टी को लोकसभा की पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। संगठन के विस्तार में भी ठहराव देखा गया।

वहीं, गणेश गोदियाल, जो जुलाई 2021 में अध्यक्ष बने थे, विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से हटाए गए थे। लेकिन इस बार हाईकमान ने दोबारा उन पर भरोसा जताकर स्पष्ट संकेत दिया है कि उन्हें संगठन को मजबूत करने का मौका दिया जाएगा।

सबसे बड़ा संकेत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को किसी भी समिति में स्थान न देकर दिया गया है। न तो उन्हें प्रचार समिति में शामिल किया गया है और न ही चुनाव प्रबंधन कमेटी में। माना जा रहा है कि उम्र और सीमित सक्रियता के कारण संगठन ने उन्हें इस बार सक्रिय भूमिका से दूर रखा है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनावी समय करीब आने पर उन्हें मार्गदर्शक या सलाहकार भूमिका में जोड़ा जा सकता है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टूटते रिश्तों और सच्चाइयों की तलाश पर आधारित उपन्यास का लोकार्पण

Sun Nov 16 , 2025
टूटते रिश्तों और सच्चाइयों की तलाश पर आधारित उपन्यास का लोकार्पण Dehradun, 16 November: उभरती लेखिका और काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक रुचि शर्मा बिष्ट की नए युग की संवेदनशील कथा पर आधारित पुस्तक “Ors, Ifs, Ands – The World of Unlimited Possibilities” का लोकार्पण शहर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में संपन्न […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share