मनसा देवी पहाड़ी पर भीषण भूस्खलन, हरिद्वार रेल मार्ग ठप

Mansa Devi

मनसा देवी में भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा – ट्रेनों की आवाजाही ठप

मनसा देवी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन, हरिद्वार–देहरादून रेल यातायात ठप
मनसा देवी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन, हरिद्वार–देहरादून रेल यातायात ठप

Haridwar, 08 September: हरिद्वार में सोमवार तड़के मनसा देवी पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। काली मंदिर के पास बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा रेलवे ट्रैक पर आ गिरा, जिससे देहरादून–हरिद्वार और हरिद्वार–ऋषिकेश रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई।

भूस्खलन के वक्त मंदिर में मौजूद पुरोहित समेत दो लोग अंदर फंस गए थे। दोनों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इस घटना के कारण करीब 8 से 10 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देहरादून स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं, जबकि हरिद्वार स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया।

रेलवे प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। तकनीकी टीम, गैंगमैन और जेसीबी मशीनें मौके पर जुटी हैं और ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पहले भी मलबा गिरने से ट्रेनों का संचालन लगभग 20 घंटे तक प्रभावित रह चुका है।

Total lunar eclipse: आसमान में दिखा ब्लड मून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Central Team आपदा प्रभावित जिलों के दौरे पर

Mon Sep 8 , 2025
Inter Ministerial Central Team (अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम) विभिन्न जनपदों के लिए रवाना Dehradun, 08 September: आपदा से हुई क्षति का आकलन और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना हो गई। सोमवार सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन […]
आपदा से हुई क्षति का केंद्रीय टीम करेगी आकलन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share