नैनीताल में बड़ा हादसा! खाई में गिरी कार, 2 की मौत

नैनीताल में बड़ा हादसा! खाई में गिरी कार, 2 की मौत

SDRF ने चलाया रेस्क्यू, खाई से निकाले घायल

Nainital/Dehradun, 21 March: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना सुबह करीब 8:40 बजे आपदा कंट्रोल रूम से मिली, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम तुरंत हरकत में आई। उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत हल्द्वानी के नजदीकी अस्पताल भेजा।

हादसे में अभिराज (26) और अंकित चौधरी (25) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, अतुल दुबे (26) और श्याम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’

Sat Mar 21 , 2026
‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’—राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में गिनाईं धामी सरकार की उपलब्धियां उत्तराखंड में BJP सरकार के 4 साल, राजनाथ सिंह ने सराहा काम Haldwani/Dehradun, 21 March: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
राजनाथ सिंह ने की सीएम धामी की तारीफ, कहा—‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share