टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, 23 की जान बची

अनियंत्रित होकर पलटी बस, SDRF की तत्परता से 23 यात्रियों की जान बची

अनियंत्रित होकर पलटी बस, SDRF की तत्परता से 23 यात्रियों की जान बची

Tanakpur, 11 October: चम्पावत जनपद के टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बस्तियां के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार 23 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने जिला पुलिस और फायर सर्विस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन SDRF कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

SDRF की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के कारण एक बड़ी जनहानि से हादसे को टाला जा सका।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

शादी के 1 साल बाद दहेज ने बुझा दी ज़िंदगी की लौ

सोम अक्टूबर 13 , 2025
हरिद्वार में दहेज की आग में जली एक और बेटी Haridwar, 13 October: एक बार फिर समाज को झकझोर देने वाली खबर उत्तराखंड से आई है, जहां दहेज की भूख ने एक और बेटी की ज़िंदगी निगल ली। शादी को मुश्किल से एक साल भी नहीं हुआ था कि सपनों […]
हरिद्वार में दहेज की आग में जली एक और बेटी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share