रुद्रप्रयाग में दहशत! गुलदार ने ली एक और जान, ड्रोन से हो रही तलाश

रुद्रप्रयाग में दहशत! गुलदार ने ली एक और जान, ड्रोन से हो रही तलाश

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक: खेत में काम कर रहे ग्रामीण की मौत, अलर्ट मोड पर वन विभाग

Rudraprayag, 30 October: देवभूमि उत्तराखंड के शांत हिमालयी गाँवों में एक बार फिर गुलदार का आतंक लौट आया है। रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड अगस्त्यमुनि के जोंदला पाली गांव में बुधवार तड़के खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पाली मल्ली गांव निवासी मनवर सिंह बिष्ट (55 वर्ष) पुत्र स्व. मोहन सिंह बिष्ट सुबह लगभग पाँच बजे खेत जोतने गए थे। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर झपट्टा मारा। जब वे देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजन और ग्रामीण तलाश में निकले। कुछ देर बाद उनका शव नापखेत क्षेत्र में मिला, जिससे पूरे गाँव में कोहराम मच गया।

Also Read: स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 में जुटेंगे 60 देश

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ रजत सुमन और एसडीएम भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। जांच में पुष्टि हुई कि मौत गुलदार के हमले से हुई है। मृतक के परिजनों को विभाग ने तत्काल राहत के तौर पर ₹1.80 लाख का चेक सौंपा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

वन विभाग ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्यूआरटी और आरआरटी टीमों को सक्रिय कर दिया है। गांवों में गश्त तेज की गई है और लोगों को सतर्क रहने, खासकर सुबह-शाम अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। बच्चों की स्कूल आवागमन के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप, ड्रोन और फॉक्स लाइट जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

“गुलदार की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीण सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”
— डीएफओ रजत सुमन

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट

Thu Oct 30 , 2025
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं रवि प्रियांशु Dehradun, 30 October: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज […]
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share