तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

बद्रीनाथ से ऋषिकेश आ रही चारधाम यात्रा बस सड़क पर पलट गई। बस में 39 यात्री सवार थे, जिनमें 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

  • SDRF ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।

Tehri Garhwal, 07 Juneटिहरी गढ़वाल: रविवार को प्रातः लगभग 08:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में SDRF पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 03 से 04 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दुर्व्यवहार: जब शब्द चोट करें, तो विवाद जन्म लेता है

सोम जून 8 , 2026
दुर्व्यवहार और विवाद के बढ़ते मामलों ने परिवार, कार्यस्थल और सार्वजनिक जीवन में संवाद की संस्कृति को चुनौती दी है। घर, कार्यालय और सार्वजनिक जीवन में बढ़ती असभ्यता, संवाद टूटने का मुख्य कारण Feature Desk | June 8, 2026By Abhishek Gaur आज के तेज़ दौर में संवाद के साधन बढ़े […]
दुर्व्यवहार और विवाद विषय पर प्रतीकात्मक चित्र, जिसमें घर, कार्यालय और सार्वजनिक जीवन में होने वाले झगड़े, बहस और संवादहीनता को दर्शाया गया है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share