नदी में गिरा वाहन, सर्चिंग के दौरान 3 व्यक्तियों के शव बरामद

नदी में गिरा वाहन, सर्चिंग के दौरान 3 व्यक्तियों के शव बरामद

देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा, SDRF की तीन टीमों ने संभाला मोर्चा, लापता लोगों की तलाश जारी।

Devprayad, 02 June 2026: मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सेनानायक SDRF, उत्तराखण्ड अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की श्रीनगर एवं ढालवाला स्थित फ्लड रेस्क्यू टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में SDRF की ब्यासी, श्रीनगर एवं ढालवाला की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घटनास्थल पर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित कर रही हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार व्यक्ति राजस्थान राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। SDRF एवं स्थानीय पुलिस द्वारा एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान 3 व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF एवं पुलिस द्वारा नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू एवं सर्च अभियान निरंतर जारी है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। आगे प्राप्त होने वाली जानकारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

12वीं के बाद AI और Digital Media में हैं करियर की अपार संभावनाएं: डॉ. शिव कुमार

Tue Jun 2 , 2026
लखनऊ सेमिनार में छात्रों को AI, SEO, कंटेंट क्रिएशन और Digital Media मार्केटिंग के उभरते क्षेत्रों की दी गई जानकारी Lucknow, 02 June 2026: होटल क्लार्क्स अवध में मंगलवार को आयोजित एक विशेष करियर मार्गदर्शन सेमिनार में हाल ही में 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और […]
Dr Shiv Kumar Dadar addressing students on AI and Digital Media Career Opportunities in Lucknow seminar

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share