बदरीनाथ धाम में पुलिस-सेना के जवानों में विवाद, मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली। बदरीनाथ धाम में यात्रा एवं यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिस और सेना के जवानों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यातायात व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान और सेना के मेजर के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति भी बनी।चमोली पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को बदरीनाथ धाम में यात्रा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एक होमगार्ड जवान और सेना के मेजर के बीच यातायात व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद मेजर ने सेना के अन्य जवानों को मौके पर बुला लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस के अनुसार, सेना के जवानों ने होमगार्ड जवान को वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने बीच-बचाव किया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।घटना के बाद करीब 10 से 15 सेना के जवान बदरीनाथ थाने पहुंच, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। कांस्टेबल 58 एपी विजय सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर रात करीब 10:25 बजे बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने सेना के मेजर समेत 15 जवानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें धारा 115 (2), 121(1), 127(2), 132, 140(3), 191(2), 191(3), 351 (2) और 352 शामिल हैं।चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं, सीओ चमोली मदन बिष्ट ने बताया कि मेजर समेत 15 अन्य जवानों के खिलाफ बदरीनाथ थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और द दून स्कूल के बीच होगा अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल

मंगल अगस्त 11 , 2026
11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज़ इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने दर्ज की 2-1 से जीत, अब खिताब के लिए होगी भिड़ंत देहरादून | 11 अगस्त 2026 सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में आयोजित 11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज़ इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताबी मुकाबला मेजबान […]
सेलाकुई स्कूल और द दून स्कूल के बीच U-19 फुटबॉल फाइनल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share