वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। सेनानायक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में SDRF द्वारा अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। SDRF टीम द्वारा चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 11 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। हर्षिल हेलीपैड पर सभी ट्रेकर्स का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें सभी ट्रेकर्स स्वस्थ पाए गए। SDRF द्वारा वासुकीताल ट्रैक पर चलाया गया रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में वासुकीताल ट्रैक पर अन्य किसी ट्रेकर के फंसे होने की सूचना नहीं है।

कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान जारी, SDRF ने संभाला मोर्चा
उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी पास ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू हेतु अभियान आज प्रातः पुनः शुरू किया गया। सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की टीमें रेस्क्यू एवं सुरक्षित निकासी की कार्रवाई में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान 29 सितंबर 2026 को बचाव में लगी अन्य सभी रेस्क्यू एजेंसियों के साथ मिलकर 04 और व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया है। इसके साथ ही कालिंदी खाल से अब तक कुल 15 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वही माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए भी SDRF के 02 जवान रवाना हुए हैं। टीम द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं सुरक्षित मार्ग का आकलन किया जा रहा है। शेष ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश दिये

मंगल सितम्बर 29 , 2026
देहरादून । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लम्बित/गतिमान कार्यों के संबंध में संयुक्त विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने राजपुर रोड विधानसभा में नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों जैसे सफाई व्यवस्था, नालियों की […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share