हरितालिका तीज सनातन संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व : सहदेव सिंह पुण्डीर

देहरादून/विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटकफार्म के तेलपुरा स्थित दुर्गा मंदिर मिलन केंद्र में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने प्रतिभाग कर मातृशक्ति एवं क्षेत्र की बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि हरितालिका तीज सनातन संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का सदैव सम्मानजनक और महत्वपूर्ण स्थान रहा है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं निरंतर समृद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्वों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरितालिका तीज पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर की धर्मपत्नी एवं मुख्य अतिथि बबीता पुण्डीर, अति विशिष्ट अतिथि अर्चना रावत, सुषमा पाल, उषा बर्तवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनें उपस्थित रहीं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

चमोली जिले की सीमांत नीति-माणा घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात

रवि सितम्बर 6 , 2026
चमोली : आजकल पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। चमोली जिले की सीमांत नीति-माणा घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। इससे सीमांत इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर सितंबर की शुरुआत में […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share