धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मोल्यार फाउंडेशन

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को दी राहत किट

डीएम को सौंपा ₹2 लाख का चेक और 200 राहत किट

Tehri, 08 September: धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मोल्यार फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। रविवार को फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से शिष्टाचार भेंट की और ₹2 लाख की आर्थिक सहायता तथा 200 राहत किट प्रदान किए।

राहत किट में शामिल सामग्री

फाउंडेशन की ओर से दी गई राहत किटों में चायपत्ती, चीनी, चावल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, कपड़े और चप्पल जैसी दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल थी।

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को दी राहत किट
धराली आपदा पीड़ितों की मदद को दी राहत किट

जिलाधिकारी ने किया वितरण

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इन राहत सामग्रियों का वितरण कोटी कॉलोनी के पास स्थित अस्थायी मद्रासी बस्ती में किया। यहां हाल की बारिश से कई परिवारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और फौरी राहत पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।

प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश के साथ

मोल्यार फाउंडेशन के संस्थापक विनोद लेखवार ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी हमेशा अपने प्रदेश के साथ खड़े हैं और इस कठिन समय में पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने फाउंडेशन के योगदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से आपदा पीड़ितों को न केवल राहत मिलती है, बल्कि उन्हें कठिन समय में संबल भी मिलता है।

इस मौके पर गुड्डी थपलियाल, रमेश लेखवार, संगीता सेमवाल, अनीता लेकवार, शशि डबराल, अंजलि बलूनी, संतोषी भंडारी, संजय, अजय, टिकेंद्र, पप्पू राम एवं आशीष चमोली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CSIR-IIP ने मनाया हिमालय दिवस

Mon Sep 8 , 2025
हिमालय दिवस पर CSIR-IIP देहरादून में विशेष कार्यक्रम का आयोजन देहरादून, 8 सितम्बर। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून (CSIR-IIP) में रविवार को हिमालय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के भूकंप विज्ञान प्रभाग के प्रमुख डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के […]
CSIR-IIP में मनाया गया हिमालय दिवस

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share