Banks, ATMs की सुरक्षा जांच, मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण

Banks, ATMs की सुरक्षा जांच, मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण

Bank शाखाओं एवं उनके ATM की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई

Tehri, 11 September: जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर थाना नई टिहरी व चौकी कैलाश गेट पुलिस टीम ने मुनिकीरेती व नई टिहरी क्षेत्र में स्थित प्रमुख बैंकों और एटीएम की गहन चैकिंग की।

निरीक्षण के दौरान टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव Bank शाखाओं एवं उनके ATM की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इसी क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर, तहसीलदार व पुलिस टीम ने नई टिहरी क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों की भी जांच की।

चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधकों व सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्हें विशेष रूप से सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम को हर समय कार्यशील रखने, परिसर व एटीएम के आसपास प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि बैंक व एटीएम के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

यहां पढ़ें Crime से जुड़ी अन्य खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nepal Political Crisis: उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट

Thu Sep 11 , 2025
Nepal Political Crisis की आंच भारत तक: उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों को चेतावनी Haldwani, 11 September: नेपाल में भड़की हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल ने भारत-नेपाल सीमा पर चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जबकि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय […]
Nepal Political Crisis के बीच उत्तराखंड सीमा पर हाई अलर्ट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share