नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प

Dehradun, 27 june 2026| अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मसूरी टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र (रायवाला) और एसपीवाईएम (SPYM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन एवं आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मसूरी के नगर पार्षदों, स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित रैडिसन और एलबी होटल जैसे अनेक प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स व गेस्ट हाउस के संचालकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार ने होटल व्यवसायियों को पर्यटन क्षेत्र में नशे की रोकथाम, एनडीपीएस अधिनियम के कड़े कानूनी प्रावधानों और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने के गुर सिखाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से ही उत्तराखंड को एक सुरक्षित और नशामुक्त पर्यटन राज्य बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने संस्थानों में नशामुक्त माहौल बनाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले

Sat Jun 27 , 2026
Dehradun/ New Delhi, 27 june 2026| नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share