कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले

Dehradun/ New Delhi, 27 june 2026| नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया। भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तरुण चुघ का पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर के कार्य की जानकारी भी केन्द्रीय नेतृत्व को दी।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

घास काटने जंगल गई महिला को बनाया निवाला, गांव में शूटर तैनात

Sat Jun 27 , 2026
लैंसडाउन। पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार को गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share