पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

एसएसपी देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित

देहरादून । बुधवार को जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह तथा निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में और सुदृढ़ होगा सड़क नेटवर्क: डॉ धन सिंह रावत

Wed Jul 1 , 2026
पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनेंगे 23 नये मोटरमार्ग, गांव-गांव पहुंचेगी सड़क कहा, युद्ध स्तर पर निपटाये आपदाग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य देहरादून: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिये खिर्सू, पाबों एवं थलीसैण विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत 23 नए […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share