ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में 15 अक्टूबर को होगा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “प्रिज़मॉरा 2025”
Dehradun, 14 October: शहर में इस बार अक्टूबर का महीना रंगों, संगीत और उमंग से भरने वाला है। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “प्रिज़मॉरा 2025” के साथ छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा का शानदार संगम पेश करने जा रहा है। 15 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन देहरादून के कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल द्वारा अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “प्रिज़मॉरा 2025” का आयोजन बुधवार को दोपहर 3 बजे से ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के सिल्वर जुबली कन्वेंशन हॉल में आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला, अध्यक्ष, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राखी घनशाला, उपाध्यक्ष, ग्राफिक एरा ग्रुप, और तेजस्वी घनशाला, उपाध्यक्ष, ग्राफिक एरा ग्रुप उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का उत्सव
“प्रिज़मॉरा 2025” का विषय “स्पेक्ट्रम ऑफ टैलेंट्स” (प्रतिभाओं का इंद्रधनुष) रखा गया है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का उत्सव होगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं शास्त्रीय और समकालीन नृत्य, संगीतमय कोरस प्रस्तुतियाँ, थीम आधारित नाट्य प्रदर्शन और लोकनृत्य जैसी विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी बहुआयामी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का अवसर देना, उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना तथा कला और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना जगाना है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

