देहरादून में जमीनों के सौदागर भोले-भाले बनकर प्रशासन और मीडिया को कर रहे गुमराह: संजीव गुप्ता

  • रामनगर डांडा जमीन विवाद में पीड़ित संजीव गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात।
  • खुद को गरीब और दिव्यांग बताने वाले विरोधियों पर ही दर्ज हैं अवैध कब्जे और पेड़ काटने के मुकदमे
  • राजस्व जांच और सरकारी रिकॉर्ड में संजीव गुप्ता के नाम दर्ज है संपत्ति।

देहरादून। रामनगर डांडा (परगना परवादून, तहसील ऋषिकेश) के जमीन विवाद में नया मोड़ आ गया है। मामले के पीड़ित संजीव गुप्ता ने बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को गरीब और दिव्यांग किसान दिखाकर स्थानीय मीडिया और प्रशासन को लगातार गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों ने साज़िश के तहत उन्हें ‘भूमाफिया’ साबित करने का प्रयास किया।

संजीव गुप्ता ने आधिकारिक रिकॉर्ड और घटनास्थल के साक्ष्य पेश करते हुए बताया कि आरोप लगाने वाले पक्ष खुद आदतन कानून तोड़ने वाले हैं। इन लोगों पर पहले से ही जमीन पर अवैध कब्जा करने, हरे पेड़ काटने और पुश्ता तोड़ने जैसे गंभीर मामलों का आरोप है। राजस्व विभाग की जांच में भी विरोधियों के दावों का कोई आधार नहीं मिला है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार विवादित जमीन पूरी तरह से संजीव गुप्ता के नाम पर पंजीकृत है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने मीडिया को बताया कि सच सामने आने और मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपी राकेश बडोनी, लक्ष्मण, अमित बडोनी, शिवम बडोनी, नागेंद्र नेगी और चंद्र किशोर बडोनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग बार-बार भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाकर उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अपनी कमियों को छुपाने के लिए ये आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और आईजी गढ़वाल को झूठे शिकायती पत्र भेज रहे हैं। इस मामले में ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत पूरी तरह सच साबित हो रही है। संजीव गुप्ता ने प्रशासन से न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

Wed Jun 17 , 2026
देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन पिथौरागढ़: कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और आगे बढ़ने की चाह हो, तो हर मंज़िल आसान लगने लगती है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share